केलगरी (कनाडा)। भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला युगल का खिताहब जीत लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने टॉप सीड हालैंड की मस्केन्स और पियेन्स की जोड़ी को मात दी। उल्लेखनीय है कि इस जोड़ी ने वर्ष 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वर्ष 2011 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। (29 जून, 2015)

