Today: Thursday Aug 20, 2026

जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को एक रजत, दो कांस्य

Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin

चंडीगढ। भारतीय पहलवानों ने क्रोएशिया के जागरेब में संपन्न जूनियर कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य सहित तीन पदक हासिल किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत की रितू फोगाट ने महिलाओं के 44 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता जबकि ममता ने 48 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में तीसरे स्थान पर रहते हुए देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया। चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रवीण ने पुरूषों के 84 किग्रा वर्ग में पदक पक्का किया। प्रवीण ने यूक्रेन के राज जाफरियन को 4-2 से पराजित कर कांस्य पदक जीता।
New Release