Today: Thursday Aug 20, 2026

मिशेल जॉनसन आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Posted on Jan 12 2015 | Author: Ashok Sharma

वर्ष 2014 के आईसीसी अवार्ड

दुबई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल जॉनसन को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। इसके साथ ही वे आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी) के लिए भी चुने गए हैं। वहीं भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आईसीसी पीपुल्स चॉइस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  जॉनसन आस्ट्रेलिया के तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। उनके अलावा रिकी पोटिंग (वर्ष 2006) और माइकल क्लार्क (वर्ष 2013) में टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर चुने गए थे। जॉनसन को 26 अगस्त, 2013 से 17 सितंबर, 2014 तक मतदान प्रक्रिया के दौरान 15.23 के औसत से 59 विकेट चटकाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी से नवाजा गया है। भारत की ओर से अब तक सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी 'द वॉल' के नाम से मशहूर रहे राहुल द्रविड़ (वर्ष 2004) और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (वर्ष 2010) को मिली है।

वर्ष 2014 के आईसीसी अवार्ड विजेता

  • आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी) : मिशेल जॉनसन (आस्ट्रेलिया)
  • एलजी पीपुल्स च्वॉइस अवार्ड : भुवनेश्वर कुमार (भारत)
  • टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर : मिशेल जानसन (आस्ट्रेलिया)
  • महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर : साराह टेलर (इंग्लैंड)
  • वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर : ए बी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
  • इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर : गैरी बैलेंस (इंग्लैंड)
  • एसोसिएट एंड एफिलिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर : प्रेस्टन मोमसेन  (स्कॉटलैंड)
  • टी-20 इंटरनेशनल परर्फोमेंस ऑफ द ईयर : आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
  • टी-20 महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर : मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
  • स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड : कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड)
  • आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर : रिचर्ड कैटलबोरो (इंग्लैंड)
New Release