नाटिंघम। इंग्लैंड के जोरूट और जेम्स एंडरसन ने दसवें विकेट की साझेदारी में 198 रन बना नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ यहां पहले टेस्ट के चौथे दिन 198 रन जोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। जोरूट और एंडरसन ने दसवें विकेट की साझेदारी में 164 रन जोडऩे के साथ ही यह विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले यह रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज और एश्टन एगर के नाम था जिन्होंने पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान इसी मैदान पर 163 की साझेदारी की थी।
