- 51वीं आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता
- रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली। देश के नए पिस्टल किंग और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन जीतूू राय ने स्पेन के ग्रेनाडा में चल रही 51वीं आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्द्धा में रजत पदक जीतने के साथ ही 2016 के रियो आेलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जीतू इस तरह रियो आेलंपिक के लिए कवालीफाइ करने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं।

