Today: Wednesday Aug 19, 2026

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एंडरसन के खिलाफ मामला दर्ज

Posted on Jul 30 2014 | Author: Site Admin

भारतीय आलराउंडर रवींद्र जड़ेजा से अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप

लंदन। भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा से नाटिंघम क्रिकेट टेस्ट के दौरान अभद्र भाषा प्रयोग करने के मामले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के खिलाफ आईसीसी ने लेवल-3 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप साबित होने पर उन्हें सीरीज के दो टेस्टों से बाहर किया जा सकता है। नाटिंघम की ट्रेंट ब्रिज पिच पर खेले गये इस ड्रा टेस्ट के दौरान इस पूरे मामले की शिकायत अंपायर के बजाय भारतीय टीम की आेर से की गई है। भारतीय टीम के मैनेजर सुनील देव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टीम के अन्य खिलाडिय़ों और कोच डंकन फ्लेचर से इस मामले पर बात करने और सुनिश्चित हो जाने के बाद ही उन्होंने एंडरसन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ लेवल दो का आरोप लगाया है। यदि वे दोषी मिलत हैं तो उन पर एक टेस्ट या दो वनडे का बैन लग सकता है।
New Release