Today: Thursday Jul 02, 2026

इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने एंडरसन

Posted on Aug 02 2014 | Author: Site Admin

लंदन। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लॉर्ड्स पर खेले गए दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरू में ही भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आउट करके इंग्लैंड की धरती पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का नया रेकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज के नाम पर अब इंग्लिश की सरजमीं पर 230 विकेट दर्ज हो गए हैं। उन्होंने हमवतन फ्रेड ट्रूमैन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इंग्लैंड में 229 विकेट लिए थे। एंडरसन और ट्रूमैन के बाद इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाजों में इयान बॉथम (226), बॉब विलिस (176), एलेक बेडसर (167) और स्टुअर्ट ब्रॉड (158) शामिल हैं। किसी एक देश की धरती पर सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम पर है जिन्होंने अपनी सरजमीं पर 493 विकेट झटके हैं। उनके बाद अनिल कुंबले (भारत में 350 विकेट) और शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया में 319 विकेट) का नंबर आता है।
New Release