फाइनल में यू मुंबा को हराया
पटना पायरेट्स तीसरे और बेंगलूरु बुल्स चौथे स्थान पर रहीं
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैथर्स 'स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग' की पहली चैंपिनय बन गई है। जयपुर टीम ने यू मुंबा को 35-24 से हराया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मैच में पटना पायरेट्स ने बेंगलूरु बुल्स को 29-22 से हराया और तीसरे स्थान पर रही। टूर्नामेंट में यू मुंबा के अनूप कुमार को मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर का अवार्ड दिया गया, वहीं टाइटंस के राहुल चौधरी को बेस्ट रैडर और बेंगलुरू के मंजीति चल्लर को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड प्रदान किया गया।

