इंडियन वेल्स। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया है। दोनों ने पहली बार जोड़ी बनाई और शानदार जीत दर्ज की। इस जोड़ी ने एकाटेरिना माकारोवा व एलेना वेस्नीना की जोड़ी को लगातार सेटों 6-3, 6-4 से हराया। टूर्नामेंट में सानिया और हिंगिस की जोड़ी को शीर्ष वरीयता मिली थी। (22 मार्च, 2015)

