Today: Tuesday Oct 06, 2026

इंचियोन एशियाई खेलों में भाग नहीं लेंगी भारतीय क्रिकेट टीमें

Posted on Sep 20 2014 | Author: Site Admin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में होने वाले 17वें एशियाई खेलों में अपनी पुरुष और महिला टीमों को नहीं उतारने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने पिछले एशियाई खेलों में भी टीमें नहीं भेजी थीं। इन खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता में जिन टीमों की सूची जारी की गई है उनमें भारत टेस्ट का दर्जा रखने वाला एकमात्र एशियाई देश है जिसकी कोई टीम इन खेलों में हिस्सा नहीं ले रही है। बीसीसीआई ने पुरुष टीम के एशियाड में भाग नहीं लेने के पीछे 13 सितम्बर से चार अकटूबर तक होने वाले चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट का तर्क दिया है।
New Release