Today: Thursday Jul 02, 2026

16वीं एशियाई रोइंग चैंपियनशिप में भारत को सात पदक

Posted on Jun 09 2016 | Author: Ashok Sharma

बीजिंग। यहां चल रही 16वीं एशियाई रोइंग चैंपियनशिप में भारत ने सात पदक जीते हैं, इनमें पांच रजत और दो कांस्य पदक हैं। कपिल शर्मा, जसविंदर सिंह, राजेश वर्मा और मोहम्मद आजाद ने पुरुष टीम स्पर्धा में छह मिनट 03.25 सेकंड के समय के साथ भारत को पहला रजत पदक दिलाया जबकि दूसरा रजत पदक दत्तू बबन भोकानल ने पुुरुष स्कल एकल स्पर्धा में सात मिनट 18.41 सेकंड के साथ अपने नाम किया। भारत के विक्रम सिंह और शोकेन्द्र तोमर ने लाइटवेट युगल स्कल स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि पुरुष युगल स्कल स्पर्धा में रूपेन्द्र सिंह और सोनू लक्ष्मी नारायण की जोड़ी ने भी रजत पदक अपने नाम किया। दिन का आखिरी रजत पदक देविन्दर सिंह, नवीन कुमार बोरैया, सुच्चा सिंह तोमर, गुरिन्दर सिंह, कपिल शर्मा, जसविंदर सिंह, राजेश वर्मा, मोहम्मद आजाद, लक्ष्मण रोहित मरादपा की टीम ने पुरुष-आठ स्पर्धा में जीता। देविन्दर सिंह और नवीन कुमार बोरैया ने पुरुष युगल स्पर्धा तथा दुष्यंत ने लाइट वेट पुरुष एकल स्कल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने-अपने नाम किए।

New Release