वाशिंगटन। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2015 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 156 पदक जीते। पहली बार भारत ने पदक तालिका में 100 से अधिक पदक हासिल किए। इससे पूर्व भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वर्ष 2013 में उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में हुए पुलिस एंड फायर गेम्स का था, जिसमें भारत ने कुल 83 पदक जीते थे। इस बार भारत ने 89 स्वर्ण और 50 रजत पदकों सहित कुल 156 पदक अपनी झोली में डाले। भारत की तरफ से सर्वाधिक पदक रिचा मिश्रा ने जीते। उन्होंने तैराकी में छह स्वर्ण और दो रजत पदक भारत को दिलाए। (7 जुलाई, 2015)

