Today: Thursday Jul 02, 2026

तीरंदाजी विश्व कप में भारत को पांच पदक एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य मिले

Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin

एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य मिले

वरोक्लाव (पोलैंड)। भारतीय टीम ने मैक्सिको को रिकर्व टीम फाइनल में 6-0 से हराकर तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता। दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी लैशराम और लक्ष्मीरानी माझी की दूसरी सीड भारतीय महिला टीम ने चौथे चरण में यह सफलता पाई। शीर्ष वरीयता प्राप्त तरुणदीप राय, जयंत तालुकदार और अतानुदास की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम को रिकर्व टीम फाइनल में मैक्सिको के हाथों 3-5 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दीपिका कुमारी ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा का कांस्य पदक और जयंत तालुकदार के साथ मिश्रित युगल का कांस्य पदक भी जीत लिया। कम्पाउंड मिश्रित युगल में अभिषेक वर्मा और पूर्वशा शिंदे को फाइनल मेें हारने के बाद रजत से संतोष करना पड़ा। भारत को इस विश्व कप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक मिले।
New Release