Today: Tuesday Aug 18, 2026

सायना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत ने जीते खिताब

Posted on Jun 01 2015 | Author: Ashok Sharma

इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहली बार जीते भारतीय

नई दिल्ली। इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन में पहली बार महिला एवं पुरुष खिताब भारतीयों ने जीते। हाल ही दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी बनी सायना नेहवाल ने महिला वर्ग और किदाम्बी श्रीकांत ने पुरुष वर्ग का खिताब जीता। सायना ने पूर्व विश्व चैंपियन थाईलैंड की रत्वानोक इंतानोन को हराया, वहीं श्रीकांत ने छठी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को हराकर यह ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की। (29 मार्च, 2015)

New Release