5-0 से किया मेहमान टीम का सफाया
विराट कोहली रहे मैन ऑफ द सीरीज
रांची। भारत ने पांचवां और अंतिम एकदिवसीय मैच भी जीतकर मेहमान टीम श्रीलंका से सीरीज जीत ली। भारत पांचों एकदिवसीय मैच जीते। वेस्टइंडीज के दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश जाने के बाद श्रीलंका टीम भारत आई थी। कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। वर्ष 1984 के बाद पहली बार है कि श्रीलंका टीम 5-0 से हारी है। पांचवें मैच में विराट कोहली ने अपना 21वां शतक जमाया।

