टीम इंडिया ने इंग्लैंड की जमीं पर 24 साल बाद जीती सीरीज
सुरेश रैना रहे मैन ऑफ द सीरीज
भारत नंबर वन पर कायम
लीड्स। भारत ने इंग्लैंड से 5 वन डे मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली। आखिरी मैच इंग्लैंड ने जीता और एक मैच ड्रा हुआ। आखिरी मैच में इंग्लैंड के जो रूट को मैन ऑफ द मैच, जबकि भारत के सुरेश रैना को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया इस सीरीज के साथ ही भारत ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान कायम रखा है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे हारने से दो अंकों का नुकसान हुआ और वह 115 अंकों से गिरकर 113 अंकों पर आ गया। आस्ट्रेलिया के भी 113 अंक हैं, लेकिन दशमलव के बाद की गणना में भारत चोटी पर बना हुआ है।
शीर्ष पांच टीमें हैं- भारत (113 अंक), आस्ट्रेलिया (113), दक्षिण अफ्रीका (112), श्रीलंका (11१), इंग्लैंड (107 अंक)।

