नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की अंपायरिंग समिति ने भारत की दीपिका कुमारी को एफआईएच अंतरराष्ट्रीय आउटडोर अंपायर के तौर पर पदोन्नति दी है। दीपिका ने वर्ष 2010 में अंपायरिंग शुरू की थी। वे भारत में होने वाले कई महिला हॉकी घरेलू टूर्नामेंटों में अपायरिंग कर चुकी हैं। उन्होंने हाक्स बे कप-2015 और गर्ल्स एशिया कप-2013 में भी अंपायरिंग की थी। हॉकी इंडिया ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। (23 मई, 2015)

