ग्वांग्झू (चीन)। गोला फेंक में एशियाई चैम्पियन इंदरजीत सिंह ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया। उन्होंने भारत की ओर से इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 20.27 मीटर की दूरी पर गोला फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की। (9 जुलाई, 2015)

