जयपुर। राजस्थान पहली बार रणजी चैंपियन बनाने वाले क्रिकेटर कप्तान ऋषिकेश कानिटकर ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के 78 साल के इतिहास में राजस्थान को वर्ष 2011 में पहली बार चैंपियन बनाया था। इसके बाद वर्ष 2012 में भी उनकी अगुवाई में राजस्थान रणजी चैंपियन बना था। उन्होंने राजस्थान के लिए 29 मैचों में कप्तानी की। (2 जुलाई, 2015)

