मई-2016 तक रहेगा जारी
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) की एथलेटिक्स विवाद एवं शिकायत निवारण समिति ने भारतीय सीनियर हाकी खिलाड़ी गुरबाज सिंह पर अनुशासनहीनता बरतने पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध मई-2016 तक जारी रहेगा। भारतीय हॉकी टीम के कोच जूड फेलिक्स ने इस वर्ष एफआईएच हॉकी वल्र्ड लीग सेमीफाइनल्स के समाप्त होने के बाद पिछले तीन टूर्नामेंटों के दौरान गुरबाज के बर्ताव को लेकर एक रिपोर्ट दायर की थी। (10 अगस्त, 2015)

