Today: Tuesday Aug 18, 2026

बीरेन्द्र लाकड़ा और वंदना कटारिया सर्वश्रेष्ठ पुरुष-महिला खिलाड़ी

Posted on Jun 01 2015 | Author: Ashok Sharma

हॉकी इंडिया ने बांटे 2014 के लिए वार्षिक पुरस्कार

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने वर्ष 2014 के अपने वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए। बीरेन्द्र लाकड़ा और वंदना कटारिया क्रमश: सर्वश्रेष्ठ पुरुष व सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किए गए। उन्हें वर्ष 2014 के लिए 'प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए ध्रुव बत्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेजर ध्यान चंद लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से पूर्व ओलंपियन बलवीर ङ्क्षसह सीनियर को सम्मानित किया गया। बलवीर सिंह  तीन बार ओलंपिक में 1948(लंदन), 1952 (हेलसिंकी) और 1956 (मेलबोर्न) में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे। समारोह में इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया।

ये भी सम्मानित

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी (अंडर-21) का 'असुंता लाकड़ा और जुगराज सिंह पुरस्कार' नमिता टोप्पो (महिला) और हरमनप्रीत सिंह (पुरूष) को दिया गया। वहीं वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का 'धनराज पिल्लै पुरस्कार' आकाशदीप सिंह को, सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का 'अजित पाल सिंह पुरस्कार' मनप्रीत सिंह को, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का 'परगट सिंह पुरस्कार' दीपिका को तथा सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का 'बलजीत सिंह पुरस्कार' पी आर श्रीजेश को प्रदान किया गया। (28 मार्च, 2015)

New Release