Today: Tuesday Aug 18, 2026

चौथी पारी में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड यूनुस खान के नाम

Posted on Feb 19 2016 | Author: Ashok Sharma

पल्लेकेल। टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के यूनुस खान के नाम हो गया है। उन्होंने अपने 101वें मैच में कॅरिअर का 30वां और चौथी पारी का 5वां शतक बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया। 30वें शतक के साथ ही उन्होंने सर डॉन ब्रेडमैन के 29 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। चौथी पारी में सर्वाधिक शतक बनाने वालों में सुनील गावस्कर, रिकी पोंन्टिग, रामनरेश सरवन और  ग्रीम स्मिथ चार-चार शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यूनुस ने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए हासिल की। (7 जुलाई, 2015)

New Release