हेरात ने की मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी
Posted on Oct 02 2014 | Author: Ashok Sharma
एक पारी में झटके 9 विकेट
लेफ्ट आर्म स्पिनर का बनाया विश्व रिकॉर्ड
कोलंबो। श्रीलंकाई लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेरात ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली पारी में 9 विकेट लेकर हम वतन विश्व रिकॉर्डधारी ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली। उन्होंने लेफ्ट आम स्पिनर होने के नाते नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 127 रन पर नौ विकेट लिए। उन्होंने 33.1 आेवर में 127 रन देकर नौ विकेट हासिल किए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ और टेस्ट इतिहास में किसी लेफ्ट आर्म स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले तीन लेफ्ट आर्म स्पिनरों के नाम एक पारी में आठ विकेट लेने का संयुक्त रिकार्ड था जिससे हेरात एक कदम आगे निकल गए है। 36 वर्षीय हेरात अपने 57वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे है। मुथैया मुरलीधरन ने जनवरी 2002 में कैंडी में जिम्बाब्वे के खिलाफ 40 आेवर में 51 रन पर नौ विकेट लिए थे।