Today: Tuesday Aug 18, 2026

दक्षिण अफ्रीका के रबादा बने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने दुनिया के दूसरे गेंदबाज

Posted on Feb 20 2016 | Author: Ashok Sharma

ढाका (बांग्लादेश)। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबादा पदार्पण मैच में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ यहां पहले एकदिवसीय मैच में हासिल की। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 8 विकेट से जीता। रबादा ने मात्र 16 रन देकर छह विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। रबादा ने अपने पहले ओवर में दो रन दिए और फिर अपने दूसरे ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: ओपनर तमीम इकबाल, लिट्टन दास और महमूदुल्लाह के विकेट निकालकर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम ने पिछले वर्ष शेरे बंगला स्टेडियम में अपने पदार्पण मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। (10 जुलाई, 2015)

New Release