Today: Tuesday Oct 06, 2026

हैमिल्टन ने जीती ब्रिटिश ग्रां पी

Posted on Feb 18 2016 | Author: Ashok Sharma

सिल्वरस्टोन (इंग्लैंड)। ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन ने लगातार दूसरे वर्ष मर्सिडीज के लिए ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब जीत लिया। उनके टीम साथी रोसबर्ग दूसरे और जर्मनी के सेबेस्टियन वेट्टल ने तीसरा स्थान हासिल किया। फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन हैमिल्टन ने लगातार दूसरे वर्ष यह प्रतियोगिता जीती है। यह उनके करिअर की 38वीं जीत रही। भारतीय टीम फोर्स इंडिया के रेसर जर्मनी के निको हल्केनबर्ग सातवें और मैक्सिको के सर्जियो पेरेज नौवें स्थान पर रहे। (5 जुलाई, 2015)

New Release