नई दिल्ली। मो. सलीम, बाइचुंग भूटिया, सुनील छेत्री और सुब्रत पॉल जैसे खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ते हुए गुरप्रीत सिंह शीर्ष यूरोपियन क्लब के लिए फुटबॉल खेलने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। छह फुट छह इंच लंबे गुरप्रीत सिंह ने नार्वे क्लब स्टाबेक की ओर से अपना पहला मैच खेला। एक बार भारतीय टीम में खेल चुके गुरप्रीत सिंह ने अपने कोच बॉब ब्रेडली और गोलकीपिंग कोच इस्पीन ग्रान्ली को धन्यवाद दिया। (24 अप्रेल, 2015)

