नई दिल्ली। देश के नामी ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है। उन्होंने आखिरी बाजी में इंटरनेशनल मास्टर अघ्र्यदीप दास के साथ ड्रा खेलते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अर्घ्यदीप को रजत और एमआर ललित बाबू को कांस्य पदक मिला। महिला प्रतियोगियों में पद्मिनी राउत ने स्वर्ण पदक जीता वहीं एस विजयालक्ष्मी ने रजत और उनकी बहन एस मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीता। (30 जून, 2015)

