Today: Thursday Jul 02, 2026

रोरी मैक्लराय ने जीता चौथा मेजर खिताब

Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin

यह उपलब्धि पाने वाले दुनिया के चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने

लुईसविले। दुनिया के नंबर वन गोल्फर आयरलैंड के रोरी मैक्लराय ने एक बार फिर करिश्मा दिखाते हुए पीजीए चैंपियनशिप में अपना चौथा मेजर खिताब जीत लिया है। तीन सप्ताह पहले ब्रिटिश आेपन खिताब जीतने वाले मैक्लराय नेवाल्हाला गोल्फ क्लब में फाइनल राउंड में 68 का कार्ड खेलकर  कुल 16 अंडर 268 के स्कोर के साथ अमेरिका के फिल मिकेलसन और रिकी फाउलर को हराकर पीजीए चैंपियनशिप में जीत दर्ज की। मात्र 25 वर्ष की उम्र में अपना चौथा मेजर खिताब जीतने वाले मैक्लराय यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।  मैक्लराय ने 2011 में यूएस आेपन. 2012 में पीजीए चैंपियनशिप और 2014 में ब्रिटिश आेपन जीता था। इससे पहले चारों मेजर खिताब जीतने वाले युवा गोल्फर का यह रिकॉर्ड टाम मोरिस जूनियर, जैक निकक्लोस और टाइगर वुड्स के नाम था।
New Release