कुआलालंपुर। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने मलेशियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया। लाहिड़ी ऑस्ट्रिया के बंर्ड वीसबर्गर को एक स्ट्रोक से पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। इससे पहले अर्जुन अटवाल ने यह खिताब जीता था। लाहिड़ी की यह छठी एशियन टूर जीत है।

