
20वें राष्ट्रमंडल खेल 2014
इंग्लैंड 174 पदकों के साथ पहले स्थान पर
23 जुलाई से 3 अगस्त तक ग्लासगो में चला खेलों का महाकुंभ
ग्लासगो। स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगो में 3 अगस्त 2014 को संपन्न 20वें राष्ट्रमंडल खेल 2014 में भारतीय खिलाडिय़ों ने कुल 64 पदक जीते, इसमें 15 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में भारत पांचवे स्थान पर रहा। प्रथम चार स्थान पर क्रमश: इंग्लैंड (174 पदक), ऑस्ट्रेलिया (137 पदक), कनाडा (82 पदक) एवं स्कॉटलैंड (53 पदक) रहे। ग्लासगो खेलों का शुभारंभ 23 जुलाई को हुई था और समापन 3 अगस्त को।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में नई दिल्ली में हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक जीते थे एवं पदकों की सूची में दूसरे स्थान पर रहा था।
ग्लासगो में भारत से जुड़े महत्वपूर्ण पल
- भारत को पहला स्वर्ण पदक महिलाओं के भारोत्तोलन में संजीता खुमुकंचन ने दिलाया।
- पहले दिन भारतीय खिलाडियों पांच पदकों पर कब्जा किया जिनमें एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक है
- ओलंपिक चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने लगातार पांचवें राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पर निशाना साधा।
- पहलवान सुशील कुमार ने पाकिस्तानी पहलवान कमर अब्बास को धूल चटाकर 74 किग्रा वजन वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।
- स्क्वैश के युगल में दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने पहला स्वर्ण दिलाया।
- राष्ट्रीय खेल हॉकी में ऑस्ट्रेलिया से 4-0 हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
- राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के पुरुष एकल में 32 वर्षों बाद स्वर्ण पदक मिला। परुपल्ली कश्यप ने सिंगापुर के डेरेक वोंग को हराकर यह उपलब्धि पाई। इससे पहले 1978 में महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने और 1982 में सैयद मोदी ने बैडमिंटन पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता था।
- पुरुषों ने 9 स्वर्ण सहित 35 पदक जीते
- महिलाओं ने 6 स्वर्ण सहित 29 पदक जीते
अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां
- आस्ट्रेलिया की महिला तैराकी टीम ने चार गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में तीन मिनट 30.98 सेकंड का समय निकालकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हॉलैंड की टीम के नाम था जिसने 2009 में रोम में विश्व चैंपियनशिप में यह कारनामा किया था।
- जोन्स को मिला डेविड डिक्सन अवॉर्ड
- वेल्स की 29 वर्षीय जिमनास्ट फ्रैंकी जोन्स को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिये डेविड डिक्सन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष प्रिंस टिंकू इमरान ने प्रदान किया। जोन्स ने इन खेलों में छह पदक जीते। डेविड डिक्सन अवॉर्ड राष्ट्रमंडल खेलों में एक एथलीट को उसके असाधारण प्रदर्शन तथा टीम के लिये योगदान के लिए दिया जाता है।
भारत की पदक सूची
स्वर्ण पदक - 15
- संजीता चानू (भारोत्तोलन )
- सुखेन डे (भारोत्तोलन )
- सतीश शिवलिंगम (भारोत्तोलन)
- अभिनव बिंद्रा (निशानेबाजी)
- अपूर्वी चंदेला (निशानेबाजी)
- राही सरनोबत (निशानेबाजी)
- जीतू राय (निशानेबाजी)
- अमित कुमार (कुश्ती)
- विनेश फोगट (कुश्ती)
- सुशील कुमार (कुश्ती)
- बबीता कुमारी (कुश्ती)
- योगेश्वर दत्त (कुश्ती)
- विकास गौड़ा (चक्का फेंक)
- दीपिका पल्लीकल व जोशना चिनप्पा (स्क्वैश)
- पी कश्यप (बैडमिंटन)
- मीराबाई चानू (भारोत्तोलन)
- संतोषी मात्सा (भारोत्तोलन)
- सुशीला लिक्माबाम (जूडो)
- नवजोत चाना (जूडो)
- मलायका गोयल (निशानेबाजी)
- प्रकाश नांजप्पा (निशानेबाजी)
- अयोनिका पॉल (निशानेबाजी)
- अनीसा सैयद (निशानेबाजी)
- श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी)
- रवि कातुलू (भारोत्तोलन)
- गुरपाल सिंह (निशानेबाजी)
- गगन नारंग (निशानेबाजी)
- विकास ठाकुर (भारोत्तोलन)
- हरप्रीत सिंह (निशानेबाजी)
- संजीव राजपूत (निशानेबाजी)
- राजीव तोमर (कुश्ती)
- ललिता कुमारी (कुश्ती )
- बजरंग (कुश्ती)
- साक्षी मलिक (कुश्ती)
- सत्यव्रत कादियान (कुश्ती )
- गीतिका जाखड़ (कुश्ती )
- सीमा पूनिया (डिस्कस थ्रो)
- अचंत शरत कमल और एंथोनी अमलराज (टेबल टेनिस)
- लैशराम देवेंद्रो (मुक्केबाजी)
- देवेंद्रो सरिता (मुक्केबाजी)
- मनदीप जांगड़ा (मुक्केबाजी)
- विजेंद्र सिंह (मुक्केबाजी)
- राजिंदर रहेलू (पावरलिफ्टिंग)
- ज्वाला व अश्विनी पोनप्पा (बैडमिंटन)
- पुरुष हॉकी टीम
कांस्य पदक - 19
- गणेश माली (भारोत्तोलन)
- कल्पना (जूडो)
- स्वाति सिंह (भारोत्तोलन)
- राजविंदर कौर (जूडो)
- ओंकार ओटारी (भारोत्तोलन)
- मुहम्मद असब (निशानेबाजी)
- पूनम यादव (भारोत्तोलन)
- मानवजीत सिंह संधू (निशानेबाजी)
- गगन नारंग (निशानेबाजी)
- लज्जा गोस्वामी (निशानेबाजी)
- चंद्रकांत माली (भारोत्तोलन)
- नवजोत कौर (कुश्ती)
- दीपा करमाकर ( जिम्नास्टिक)
- पवन कुमार (कुश्ती)
- पिंकी जांगड़ा (मुक्केबाजी)
- सकीना खातून (पावरलिफ्टिंग)
- पीवी सिंधू (बैंडमिंटन)
- आरवी गुरुसाइदत्त (बैंडमिंटन)
- अरपिंदर सिंह (ट्रिपल जंप)
स्पर्धाओं में भारत के पदक
- 17 निशानेबाजी
- 14 भारोत्तोलन
- 13 कुश्ती
- 5 मुक्केबाजी
- 3 एथलेटिक्स
- 4 जूडो
- 4 बैडमिंटन
- 1 स्क्वैश
- 1 टेबल टेनिस
- 1 हॉकी
- 1 जिमनास्टिक

