पूर्व क्रिकेटर अरविंद राव आप्टे का पुणे में निधन
Posted on Sep 23 2014 | Author: Site Admin
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरविंद आप्टे ने पुणे में अपनी आखिरी सांसें लीं। आप्टे 79 वर्ष के थे और लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। 1934 में मुंबई में जन्मे अरविंद आप्टे पूर्व भारतीय क्रिकेटर माधव आप्टे के छोटे भाई थे। उन्हें एक आक्रामक सलामी बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता था। आप्टे ने घरेलू क्रिकेट में खूब जलवा बिखेरा लेकिन उन्हें राष्ट्रीय टीम से सिर्फ एक बार खेलने का मौका मिला। 1959 के भारत के इंग्लैंड दौरे पर नारी कॉन्ट्रेक्टर के चोटिल होने के बाद उन्हें लीड्स में हुए सीरीज के तीसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिला था। आप्टे ने मुंबई, महाराष्ट्र और राजस्थान की ओर से कुल 58 प्रथम श्रेणी मैच खेले।