Today: Wednesday Oct 07, 2026

पूर्व अंपायर डगलस का निधन

Posted on Oct 09 2014 | Author: Chanchal Sharma

पांच टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने वाले पहले अंपायर थे डगलस
जमैका। पूर्व क्रिकेट अंपायर जमैका के डगलस सांग ह्यू का 82 वर्ष की उम्र में किंग्सटन में निधन हो गया। डगलस ने वेस्टइंडीज में 31 टेस्ट मैचों की अंपायरिंग की। वर्ष 1972-73 में अपने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डगलस पहले एेसे अंपायर बने जिन्होंने पांचों टेस्ट मैचों में अंपायरिंग की।  इसके बाद वेस्टइंडीज और  इंग्लैंड के बीच हुई सीरीज में भी डगलस ने यही उपलब्धि हासिल की। हालांकि डगलस वर्ष 1974 में स्पेन में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में गलत निर्णय को लेकर विवादों में भी रहे। इंग्लैंड में अंपायरिंग करने के बाद डगलस के साथ कैरी पेकर वर्ल्ड सीरीज के लिए करार किया गया लेकिन बाद में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनका नाम वापस ले लिया।

New Release