Today: Wednesday Aug 19, 2026

यूनान के पूर्व कोच सांतोस पर आठ मैच का बैन

Posted on Sep 23 2014 | Author: Site Admin

ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)। ब्राजील में हुए फुटबॉल विश्वकप के दौरान खेल भावना का पालन न करने और अधिकारियों के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप में यूनान के पूर्व कोच फर्नांडो सांतोस पर अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) ने आठ अंन्तरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध लगाया है। फीफा ने जारी बयान में बताया कि 29 जून को यूनान और कोस्टारिका के बीच अंतिम 16 के मुकाबले के दौरान अतिरिक्त समय के आखिर में सांतोस को वापिस भेज दिया गया था। उन्हें इस दौरान मैच अधिकारियों के साथ असहयोगपूर्ण रवैये के लिए दोषी ठहराया गया है। कोस्टारिका इस मैच में पैनल्टी में विजयी रहा। 59 वर्षीय कोच सांतोस का यूनान की टीम के साथ करार टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो रहा था जिसके  चलते वह टीम से अलग हो गए। इसके बाद यूनान ने इटली के क्लाडियो रैनिएरी को अपना नया कोच नियुक्त किया था।
New Release