महिला वर्ग का खिताब शारापोव का
रोम। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट-2015 चौथी बार जीता है। उन्होंने फाइनल में रोजर फेडरर को हराया। वहीं रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने महिला वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने स्पेन की कार्ला सुआरेज को पराजित किया। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी महिला युगल का खिताब जीतने से चूक गई। इस जोड़ी को खिताबी मुकाबले में हंगरी की टिमिया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक ने पराजित किया। (17 मई, 2015)

