नई दिल्ली। लंदन स्कूल आफ मार्केङ्क्षटग की ओर से दुनिया के टॉप 20 ब्रांड खिलाडिय़ों की सूची में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शामिल किए गए हैं। वे सूची में 9वें स्थान पर हैं और दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। इस सूची में फुटबाल के दिग्गज रोनाल्डो और लियोनल मैसी, टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसैन बोल्ट भी धोनी से पीछे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में फोब्र्स पत्रिका की विश्व के 100 खिलाडिय़ों की सूची में भी धोनी ने स्थान बनाया था। (24 जुलाई, 2015)

