नई दिल्ली। चेक गणराज्य ने भारत को 3-1 से हराकर टेनिस के डेविस कप विश्व ग्रुप में अपना स्थान बरकरार रखा है, वहीं भारतीय टीम डेविस कप से बाहर हो गई है। पांचवां मैच खेला नहीं गया। इसके साथ ही भारत का चार साल बाद डेविस कप विश्व ग्रुप में जगह बनाने का सपना टूट गया। भारतीय टीम अब अगले साल एशिया ओसनिया जोन ग्रुप-एक में फिर से वापिस लौटेगी। (20 सितंबर, 2015)

