Today: Monday May 18, 2026

करेंट अफेयर्स 2019 : विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने अमित पंघाल

Posted on Sep 21 2019 | Author: Ashok Sharma

  • घटना दिनांक : 21 सिंतबर, 2019
  • भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बन गए हैं।
  • रूस के एकातेरिनबर्ग में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप-2019 के 52 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में अमित को ओलंपिक चैंपियन उज्बेकिस्तान के शाखोबिदिन जोइरोव से 0-5 से हार मिली। हार के बावजूद अमित ने इतिहास रच दिया।
  • मुक्केबाज अमित रोहतक के रहने वाले हैं। उन्होंने इस साल बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रांडजा मेमोरियल में स्वर्ण पदक जीता था और फिर वह 2018 में एशियन चैंपियन बने। उन्होंने 49 किग्रा भार वर्ग के ओलंपिक कार्यक्रम से हटने के बाद 52 किग्रा में खेलने का फैसला किया।
  • एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनपिशप के स्वर्ण पदकधारी मुक्केबाज अमित की यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारत ने इससे पहले कभी भी विश्व चैंपियनशिप के एक चरण में एक से ज्यादा कांस्य पदक हासिल नहीं किए थे।
  • अमित पंघाल के रजत पदक और मनीष कौशिक (63 किग्रा) कांस्य पदक से भारत ने चैंपियनशिप में पहली बार एक से ज्यादा पदक जीते हैं।
  • इससे पहले भारत के लिए विजेंदर सिंह (2009), विकास कृष्ण (2011), शिव थापा (2015) और गौरव बिधूड़ी (2017) ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किए थे।
New Release