नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया की वॉल कहे जाने वाले क्रिकेटर राहुल द्रविड़ लारेंस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के सदस्य बन गए हैं। द्रविड़ वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के पैनल में 47वें सदस्य हैं जबकि इस अकादमी से जुडऩे वाले वह पांचवें क्रिकेटर हैं। इससे पहले महान क्रिकेट खिलाड़ी स्टीव वा, इयान बाथम, कपिल देव और विवियन रिचड्र्स भी इससे जुड़ चुके हैं। द्रविड़ ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि मुझे इस अकादमी का हिस्सा बनने के लिये आमंत्रित किया गया है। मैं लारेंस अकादमी से सहायता प्राप्त गुड फाउंडेशन के लिए काम करने के लिए उत्साहित हूं।
