सिनसिनाटी ओपन: फेडरर और सेरेना बने चैम्पियन
Posted on Oct 02 2014 | Author: Ashok Sharma
फेडरर ने छठी बार जीता खिताब
सिनसिनाटी। रोजर फेडरर ने सिनसिनाटी आेपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्पेन के डेविड फेरर को हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला एकल के फाइनल में सेरेना विलियम्स ने अना इवानोविक को हराकर खिताब जीत लिया। 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने छठी सीड फेरर को 6-3, 1-6, 6-2 से हराया। दूसरी आेर विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने महिला एकल के फाइनल में सर्बिया की अना इवानोविक को लगातार सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर खिताब जीत लिया। स्विटजरलैंड के 33 वर्षीय खिलाड़ी फेडरर ने यह इस साल का दूसरा तथा कुल 22वां खिताब जीता।