कोपेनहेगन। चीन के लोंग चेन और स्पेन की कैरोलिना मारिन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष और महिला चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। चेन ने जहां विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई को हराया, वहीं मारिन ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी चीन की जुअरूई ली को हरा चैंपियनशिप जीती।

