कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराया
बैंगलुरू। आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने चैंपियंस क्रिकेट लीग खिताब जीत लिया है। वर्ष 2010 में भी चेन्नई चैंपियंस लीग जीत चुकी है। चेन्नई की ओर से सुरेश रैना ने मात्र 62 गेंदों में 109 रन की नाबाद पारी खेली। कोलकाता की ओर से कप्तान गौतम गंभीर ने 80 रनों की तूफानी पारी खेली।

