कुआलालम्पुर (मलेशिया)। मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष वर्ग का खिताब चीन के चेन लोंग और महिला वर्ग का खिताब स्पेन की कैरोलिना मारिन ने जीत लिया है। लोंग ने अपने हमवतन लिन डैन को और मारिन ने चीनी खिलाड़ी ली जुइरूई को हराकर यह खिताब जीता। मारिन इससे पहले इस वर्ष ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप भी जीत चुकी हैं। चीन की लुओ यिंग और जुओ यू ने महिलाओं का युगल खिताब जीता। वहीं मिश्रित युगल खिताब भी चीनी खिलाडिय़ों झांग नान और झाओ युनलेई ने अपने नाम किया। (5 अप्रेल, 2015)

