Today: Tuesday Aug 18, 2026

बोपन्ना और मेर्गिया की जोड़ी ने जीता युगल खिताब

Posted on Oct 20 2015 | Author: Ashok Sharma

मेड्रिड। भारत के रोहन बोपन्ना ने अपने रोमानियाई जोड़ीदार फ्लोरियन मेर्गिया के साथ मिलकर मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है। यह इस जोड़ी का पहला खिताब है। वहीं बोपन्ना ने साल का तीसरा खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने नेस्टर के साथ सिडनी ओपन टेनिस टूर्नामेंट और दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता था। इस जोड़ी ने नेनंद जिमोनजिक और मार्टिन मातकोवास्की की जोड़ी को 6-2, 6-7, 11-9 से हराया।

क्वितोवा को महिला एकल का खिताब

चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया। क्वितोवा ने रूसी खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में क्वितोवा ने सेरेना विलियम्स को हराकर सबको चौंका दिया था।  (10 मई, 2015)

New Release