विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2015
बीजिंग। जमैका के उसेन बोल्ट ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2015 की 4 गुणा 100 मीटर टीम रेस का स्वर्ण पदक जीत लिया। इससे पूर्व उन्होंने 100 व 200 मीटर का स्वर्ण पदक जीता था। जमैका का विश्व चैंपियनशिप में यह लगातार चौथा चार गुना 100 मीटर का खिताब है। जमैका ने 37.36 सेकेंड का समय लिया। चीन को रजत और कनाडा को कांस्य पदक मिला। जमैकाई महिलाओं ने भी 4 गुणा 100 मीटर का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इसे 41.07 सैकंड के साथ जीता।
उधर इंग्लैंड के मोहम्मद फराह ने 5000 और 10000 मी. के स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने वर्ष 2013 में हुई चैंपियनशिप में भी ये दोनों स्वर्ण पदक जीते थे। (29 अगस्त, 2015)

