Today: Thursday Aug 20, 2026

बाब और माइक ने जीता यूएस ओपन का पुरुष युगल खिताब

Posted on Nov 19 2014 | Author: Rk Sharma

ब्रायन भाइयों का 100वां युगल खिताब
न्यूयार्क। बाब और माइक ब्रायन बंधुओं की जोड़ी ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस आेपन के पुरुष युगल का खिताब जीत लिया। उन्होंने यूएस ओपन पांचवीं बार अपने नाम करने के साथ ही एक जोड़ी में कुल 100 युगल खिताब जीतने का भी रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस टॉप सीड अमेरिकी जोड़ी ने 11वीं सीड स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और मार्क लोपेज की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया। दोनों भाईयों का यह एक साथ 16वां ग्रैड स्लेम है जबकि एक साथ यह ब्रायन बंधुओं का कुल 100वां खिताब है।

New Release