कैलिफोर्निया। अमेरिका में प्रतिष्ठित नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में भारतीय मूल के गुरसिमरन सिंह भुल्लर ने सेक्रामेंटो किंग्स की ओर से खेलते हुए इतिहास रच दिया। सात फुट पांच इंच लंबे भुल्लर इस प्रतिष्ठित बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 22 वर्षीय भुल्लर के साथ किंग्स टीम ने 10 दिन का करार किया था। उनकी टीम ने मिनेसोता टिंबरवोल्वस से मुकाबला 116-111 के अंतर से जीता। (8 अप्रेल, 2015)

