नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीआईआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का कोलकाता में हृदयाघात से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित क्रिकेट से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया। डालमिया सन् 1979 में बीसीसीआई से जुड़े थे। 1983 में वे इसके कोषाध्यक्ष बने। दो बार (वर्ष 2001 व 2015) बीसीसीआई अध्यक्ष रहे डालमिया ने वर्ष 1997 से 2000 तक आईसीसी चेयरमैन का पदभार भी संभाला था। (20 सितंबर, 2015)

