बाकु। वर्ष 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को शामिल किया गया है। विश्व बेसबॉल साफ्टबॉल महासंघ (डब्ल्यूबीएससी) के अंतर्गत आने वाले ये दोनों खेल जापान में अत्यंत लोकप्रिय हैं। इन्हें जापान ने मेजबान देश के तौर पर शामिल किया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से किये गए नए सुधारों के अंतर्गत कोई भी मेजबान देश एक या एक से ज्यादा खेलों को शामिल कर सकता है जिससे रेङ्क्षटग में भी सुधार हो सके ओर बड़ी मात्रा में खेल प्रेमी उन खेलों को देखने के लिए स्टेडियम में आएं जिससे स्पॉन्सर भी आकर्षित हों। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों के बाद से ये खेल ओलंपिक से हटा लिए गए थे। (11 जून, 2015)

