सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ओपनिंग बैट्समैन फिलिप ह्यूज की एक घरेलू मैच में सिर में गेंद लगने से मौत हो गई। साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच चार दिवसीय मैच के दौरान यह हादसा हुआ। ह्यूज 63 रन के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज एबोट के बाउंसर से घायल हुए। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन उनकी जान बचाई न जा सकी। उनकी मौत का कारण हेलमेट हल्का और पुराना होना बताया गया। चोट उनकी गर्दन पर लगी और दिमाग में खून बहने के कारण मौत हो गई। ह्यूज ने 25 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 26 टेस्ट और 25 एकदिवसीय मैच खेल। ह्यूज के नाम सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में किसी एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वर्ष 2009 में 21 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जमाया था।

