Today: Tuesday Aug 18, 2026

आईसीसी विश्व कप-2015 ऑस्ट्रेलिया ने जीता

Posted on Aug 05 2015 | Author: Ashok Sharma

मेलबोर्न। आईसीसी विश्व कप-2015 ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। मेलबोर्न क्रिकेट मैदान पर हुए फाइनल में कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात दी। आईसीसी विश्व कप के 11वें संस्करण को ऑस्ट्रेलिया ने पांचवीं बार जीता है।

आईसीसी विश्वकप से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

  • आईसीसी विश्वकप-2015 11वां संस्करण है।
  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुआ।
  • उद्घाटन 12 फरवरी, 2015 को और समापन 29 मार्च, 2015 को हुआ।
  • 14 टीमों ने लिया हिस्सा।
  • कुल 49 मैच खेले गए।
  • 44 दिनों तक आयोजन चला।
  • नए नियम : पूरी पारी के दौरान 5 फील्डर 30 गज के घेरे में रहेंगे। दोनों छोर से दो नई गेंदों से होगी शुरुआत। पहले 10 ओवर के दौरान 2 खिलाड़ी सर्कल के बाहर रहेंगे। पावर प्ले के दौरान मात्र 3 खिलाड़ी ही सर्कल के बाहर रह सकेंगे। बाउंड्री 90 मीटर की होगी और 2 की बजाय 3 पावर प्ले होंगे।
  • इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्वीटन फिन विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले सातवें गेंदबाज बने। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।
  • वेस्ट इंडीज ने पाक पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 150 रन से हराया।
  • पहली बार पाकिस्तान के 4 विकेट मात्र एक रन पर गिरे।
  • विश्वकप का पहला दोहरा शतक वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम रहा। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की शानदार पारी खेली और सैमुअल्स के साथ 372 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। इससे पहले विश्वकप में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड कर्स्टन के नाम था, जिन्होंने 1996 में यूएई के खिलाफ 188 रन बनाए थे। क्रिस गेल का दोहरा शतक एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास का पांचवां शतक रहा। इससे पहले चार भारतीयों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा (2 दोहरे शतक) ने ही वनडे में दोहरे शतक लगाएं हैं। गेल ने 138 गेंदों पर 200 रन बनाकर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 140 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था।
  • अफगानिस्तान की टीम ने विश्वकप में अपनी पहली जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की।
  • दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 257 रन से हराया।
  • आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 275 से हराकर रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने 417 रन बनाकर 2007 मे बरमूडा के खिलाफ भारत के 413 रन के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा। इसी मैच में भारत ने बरमूडा को 257 रन से हराया था, वह रिकॉर्ड भी टूट गया।
  • श्रीलंका के कुमार संगकारा विश्वकप और वनडे इतिहास में लगातार चार पारियों में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने बांग्लादेश (105*), इंग्लैंड (११७*), आस्ट्रेलिया (104) और स्कॉटलैंड (124) के खिलाफ शतक जमाकर रिकॉर्ड बनाया।
  • बांग्लादेश पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।
  • दक्षिण अफ्रीका ने चोकर्स का दाग धोते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। इसी मैच में श्रीलंका के माहेला जयवद्र्धने और कुमार संगकारा ने एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहा।
  • पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी और मिस्बाह उल हक ने वन क्रिकेट को अलविदा कहा।
  • न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने क्वार्टरफाइनल में दोहरा शतक बनाया। गुप्टिल ने विश्वकप का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का क्रिस गेल का 215 रन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नाबाद 237 रन बनाए। गुप्टिल ने यह उपलब्धि वेस्ट इंडीज के खिलाफ हासिल की।
  • सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची- दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड और भारत-ऑस्ट्रेलिया।
  • पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सपने को तोड़ते हुए उसे 4 विकेट से हरा दिया। हार की निराशा में दक्षिणी अफ्रीका खिलाड़ी मैदान पर ही रो पड़े। न्यूजीलैंड टीम भी पहली बार विश्वकप फाइनल में पहुंची।
  • दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रन से हराया।  ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार फाइनल में पहुंची।
  • फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा विश्वकप जीत लिया। मेलबोर्न क्रिकेट मैदान पर हुए फाइनल में न्यूजीलैंड टीम पहले खेलते हुए 183 रन पर सिमट गई। फाइनल में मैन ऑफ द मैच ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फॉक्नर चुने गए। फॉक्नर ने 9 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए।
  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क चुने गए। उन्होंने 22 विकेट लेने के साथ ही 224 रन बनाए।  
  • विश्वकप में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 547 रन बनाए।
  • विश्वकप में सर्वाधिक विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क (22) ने लिए।
  • सर्वाधिक छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (26) ने लगाए।
  • सर्वाधिक चौके न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (59) ने लगाए।
  • विश्वकप में कुल 38 शतक लगे।
  • विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिले 24.7 करोड़ रुपए।
  • उपविजेता न्यूजीलैंड टीम को मिले 10.3 करोड़ रुपए।
  • इस विश्वकप में कुल 23531 रन बने, 717 विकेट उड़े, 2170 चौके लगाए गए और 463 छक्कों की बरसात हुई।
  • आईसीसी के चेयरमैन एन. श्रीनिवासन ने प्रेसिडेंट मुस्तफा कमाल की जगह विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
  • आईसीसी की वर्ल्ड कप 2015 एकादश में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली।
  • न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर डेनियर विटोरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

आईसीसी वर्ल्ड कप-2015 में भारत

  • भारत ने विश्वकप में पाकिस्तान को छठी बार मात दी यानी पाकिस्तान विश्वकप में भारत से एक बार भी जीत नहीं पाया है।
  • विराट कोहली पाक के खिलाफ विश्वकप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने।
  • विश्वकप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर (300/7)।
  • भारत ने 23 साल बाद विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को 130 रन से हराया। यह दक्षिण अफ्रीका की विश्वकप में सबसे बड़ी हार भी रही। शिखर धवन ने 137 रन की शानदार पारी खेली।
  • महेन्द्र सिंह धोनी ने विदेशी जमी पर 59वीं जीत दर्ज करते हुए सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज पर जीत के साथ दर्ज की।
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज कर महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में 10वीं जीत दर्ज की। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के क्लाइव लॉयड (9 जीत) के नाम था।
  • टीम इंडिया छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची
  • महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तान के रूप में 100वीं जीत दर्ज की।
  • भारतीय गेंदबाजों ने सात मैचों में विपक्षी टीमों को पूरी तरह आउट करने का रिकॉर्ड बनाया। यानी 7 मैच, 7 टीम और 70 विकेट। इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका छह-छह बार यह कारनामा कर बराबरी पर थे। (12 फरवरी से 29 मार्च, 2015)
New Release